CDS General Anil Chauhan Retirement: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान शनिवार को सैन्य सेवा से रिटायर हो गए। इस अवसर पर नई दिल्ली में थल सेना, नौसेना और वायुसेना की ओर से उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विदाई समारोह के दौरान उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।
रिटायरमेंट पर जताया गर्व
रिटायरमेंट के मौके पर जनरल चौहान ने कहा कि तीनों सेनाओं की ओर से मिला गार्ड ऑफ ऑनर उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल को बेहद अच्छा और शानदार बताया और इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
चार दशक से ज्यादा रहा सैन्य करियर
जनरल अनिल चौहान वर्ष 1981 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। चार दशकों से ज्यादा लंबे सैन्य करियर के दौरान उन्होंने कई अहम कमांड और स्टाफ पदों पर सेवाएं दीं। शानदार योगदान के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा पदक सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए।
बढ़ाया गया था कार्यकाल
जनरल चौहान CDS के साथ-साथ डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। सितंबर 2025 में कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दी थी, जिसके बाद उनका कार्यकाल 30 मई 2026 तक बढ़ाया गया था।
#WATCH | Delhi: Outgoing CDS General Anil Chauhan lays a wreath at the National War Memorial. pic.twitter.com/3jVlNPDkIC
— ANI (@ANI) May 30, 2026
3 सेनाओं को साथ लेकर चलने पर रहा फोकस
CDS के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान जनरल चौहान ने तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और एकीकरण को मजबूत करने पर जोर दिया। रिटायरमेंट से एक दिन पहले उन्होंने जॉइंट एयर डिफेंस डॉक्ट्रिन जारी की, जिसे सशस्त्र बलों की संयुक्त ऑपरेशनल तैयारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। 25 मई को उन्होंने चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी की अंतिम बैठक की भी अध्यक्षता की थी।
https://twitter.com/ANI/status/2060570422492688706
अब एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे कमान
जनरल चौहान के बाद रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 31 मई को नए CDS के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। वे इस पद पर पहुंचने वाले देश के तीसरे अधिकारी होंगे।
Read More:

