HomeBreaking Newsअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी-दामाद आए भारत , ताजमहल का किया...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी-दामाद आए भारत , ताजमहल का किया दीदार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी- दामाद टिफनी ट्रंप और माइकल बोलस भारत आ गए हैं। आज 30 मई शनिवार को वह ताजमहल के सामने फोटो खिंचवाए। टिफनी ट्रंप लगभग 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यात्रा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली पहुंचने के बाद चार्टर्ड विमान से आगरा पहुंची हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई समीक्षा बैठक

टिफनी ट्रंप के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए आगरा में सुरक्षा और प्रबंधन संबंधी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार शाम पुलिस लाइंस में पुलिस, प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में सुरक्षा प्रबंध, आवाजाही की व्यवस्था और ताजमहल परिसर में जरूरी इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पर्यटकों के लिए खुला रहेगा ताजमहल

अधिकारियों के अनुसार टिफनी ट्रंप की यात्रा निजी है, इसलिए उनके दौरे के दौरान ताजमहल को आम पर्यटकों के लिए बंद नहीं किया जाएगा। अमेरिकी एडवांस टीम पहले ही आगरा पहुंचकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले चुकी है। प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि VIP दौरे के बावजूद पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

आगरा में रुकने का भी कार्यक्रम

सूत्रों के मुताबिक टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा में ठहर सकती हैं। इसके बाद रविवार को उनके जैसलमेर रवाना होने की संभावना है। हालांकि उनके कार्यक्रम को लेकर अंतिम निर्णय सुरक्षा एजेंसियों और प्रतिनिधिमंडल की योजना के अनुसार होगा।

कौन हैं टिफनी ट्रंप?

टिफनी ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी दूसरी पत्नी मार्ला मैपल्स की बेटी हैं। वह सार्वजनिक जीवन के साथ-साथ मनोरंजन जगत में भी सक्रिय रही हैं और समय-समय पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रही हैं।

Read More

1 जून से बदल रहे हैं LPG के ये नियम! PNG वाले घरों पर सख्ती, कैंसिल हो सकता है आपका सिलेंडर कनेक्शन?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments