Pakistan Of Dhurandhar Movie: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर स्पाई-एक्शन फिल्म धुरंधर को लेकर पाकिस्तान में रोजाना कुछ न कुछ विवाद हो रहा है। पड़ोसी दुश्मन देश इस फिल्म की सफलता को हजम नहीं कर पा रहा है। फिल्म की बड़ी सफलता के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हामिद गुल के बेटे अब्दुल्ला हामिद गुल ने फिल्म को लेकर बड़ा दावा किया है। उसने आरोप लगाया कि फिल्म की स्क्रिप्ट किसी लेखक ने नहीं, बल्कि भारत की खुफिया एजेंसी RAW ने तैयार की है और इसकी फंडिंग भी वहीं से हुई है।
पॉडकास्ट में अब्दुल्ला गुल का बयान वायरल
एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान अब्दुल्ला हामिद गुल ने फिल्म को भारत का प्रॉपगैंडा बताया। उसने कहा कि फिल्म में पाकिस्तान का खुलकर जिक्र किया गया है और इसमें दिखाई गई जानकारी इतनी गहरी है कि कोई सामान्य लेखक इसे नहीं लिख सकता। गुल ने दावा किया कि फिल्म के पीछे RAW का सीधा हाथ है और इसका मकसद पाकिस्तान तथा बलूचिस्तान से जुड़े मुद्दों को लेकर एक खास नैरेटिव तैयार करना है।
फिल्म देखे बिना ही लगाए गंभीर आरोप
अब्दुल्ला गुल ने यह भी कहा कि उसने पूरी फिल्म नहीं देखी है और न ही उसे देखने में उनकी कोई दिलचस्पी है। हालांकि, उसने बताया कि एक वरिष्ठ पत्रकार ने उसे फिल्म के कुछ क्लिप्स दिखाए थे। उन्हीं क्लिप्स को देखकर वह हैरान रह गए। उसके मुताबिक, फिल्म में दिखाई गई डीप रूटेड इंफॉर्मेशन बिना किसी खुफिया एजेंसी की मदद के संभव नहीं लगती।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
अब्दुल्ला गुल के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उसे जमकर ट्रोल किया जाने लगा। कई यूजर्स ने कहा कि किसी फिल्म की सफलता को खुफिया एजेंसी से जोड़ना बेबुनियाद आरोप है। वहीं कुछ लोगों ने इसे फिल्म की रिसर्च और प्रस्तुति की तारीफ बताया।
रणवीर सिंह के करियर की बड़ी हिट
फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जा रही है। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी भारतीय खुफिया एजेंसियों RAW और IB से जुड़े संवेदनशील मिशनों से जुडी हुई है। दमदार एक्शन, रिसर्च और कहानी के कारण फिल्म को दर्शकों से शानदार रिएक्शन मिला है।
असली घटनाओं से प्रेरित कहानी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी पूरी तरह काल्पनिक नहीं है। इसमें कई वास्तविक घटनाओं से प्रेरणा ली गई है। इनमें ऐतिहासिक IC-814 हाईजैक और भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमले जैसी घटनाओं का संदर्भ शामिल बताया जा रहा है। फिल्म को लेकर पाकिस्तान से आये रिएक्शन के बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच नैरेटिव वॉर की चर्चा शुरू हो गई है।
Read More:
वाहन मालिकों के लिए बड़ी खबर, अब पेट्रोल पंप पर गाड़ी के हिसाब से खुद चुन सकेंगे इथेनॉल ब्लेंड

