HomeBreaking Newsदिल्ली के स्कूलों में बनेंगे मेनस्ट्रुएशन कॉर्नर और मेडिकल रूम... CM रेखा...

दिल्ली के स्कूलों में बनेंगे मेनस्ट्रुएशन कॉर्नर और मेडिकल रूम… CM रेखा गुप्ता ने की ये 5 बड़ी घोषणाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के अवसर पर स्कूलों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और छात्र सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राजधानी के सभी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ मासिक धर्म जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

स्कूलों में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली के सभी स्कूलों में स्वच्छ और व्यवस्थित शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही नियमित हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मासिक धर्म से जुड़े विषयों पर लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि इस विषय को लेकर समाज में बेहतर समझ विकसित हो सके।

हर स्कूल में होगा ‘मेनस्ट्रुएशन कॉर्नर’

नई योजना के तहत सभी स्कूलों में मेडिकल रूम और विशेष ‘मेनस्ट्रुएशन कॉर्नर’ स्थापित किए जाएंगे। यहां छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन, इनरवियर और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा स्कूलों के वॉशरूम में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाने की प्रक्रिया को भी तेज किया जाएगा।

HPV वैक्सीनेशन पर जुटाया जाएगा डेटा

दिल्ली सरकार स्कूल स्तर पर HPV वैक्सीनेशन का डेटा जमा किया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं ‘हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लें। सरकार का मानना है कि इससे बच्चों के स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

शिकायतों के लिए जारी होगा टोल-फ्री नंबर

स्कूलों से जुड़े मुद्दों पर सीधे संवाद के लिए सरकार जल्द ही एक टोल-फ्री नंबर जारी करेगी। इस नंबर के माध्यम से छात्र, अभिभावक और अन्य लोग अपनी शिकायतें और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। इस नंबर की जानकारी स्कूलों की दीवारों और मुख्य द्वार पर भी प्रदर्शित की जाएगी।

वृक्षारोपण अभियान पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी स्कूलों में आरओ वाटर कूलर लगाए जाएंगे ताकि बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके अलावा 5 जून से अगस्त तक बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। स्कूल परिसरों में सफेदी, मरम्मत और अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुधार का कार्य भी किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके

Read More

CM मान ने जालंधर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए संत अवतार सिंह मेमोरियल हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का किया उद्घाटन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments