HomeBreaking Newsअगले 24 घंटे के अंदर छू-मंतर होगी गर्मी! 16 राज्यों में तूफानी...

अगले 24 घंटे के अंदर छू-मंतर होगी गर्मी! 16 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 100KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD की चेतावनी

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के भीतर देश के 16 राज्यों में तेज आंधी, तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश के बाद अलग-अलग राज्यों में तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है। IMD ने लोगों को सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

इन राज्यों में मौसम का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल और कर्नाटक में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून भी अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में दस्तक दे सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में 29 मई से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD ने 31 मई तक तेज आंधी, तूफान और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 30 और 31 मई को भी बारिश और आंधी का अनुमान है, जबकि 1 और 2 जून को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद फिर गर्मी बढ़ सकती है।

यूपी-बिहार में तूफानी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में धूल भरी आंधी और तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। पूर्वी यूपी में भी 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बिहार में पटना समेत पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम

राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में 31 मई तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यहां तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल कई शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

मध्य प्रदेश के मुरैना, दतिया, छतरपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, रीवा और अशोकनगर समेत कई जिलों में बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान

उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। दो दिनों में तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और चंबा समेत कई जिलों में तूफानी बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

ओडिशा, झारखंड और दक्षिण भारत में भी असर

ओडिशा में 3 जून तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं झारखंड के 20 जिलों में भी गरज के साथ बारिश और तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।

तमिलनाडु के नीलगिरि, कोयंबटूर और थेनी समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री से पहले गरज-चमक और तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। तटीय इलाकों में ऊंची लहरों और खराब मौसम को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

बड़े शहरों का तापमान

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुंबई में 34, चेन्नई में 36, कोलकाता में 33, लखनऊ में 33 और पटना में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। भोपाल 41 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहरों में शामिल रहेगा।

Read More:

CM मान ने जालंधर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए संत अवतार सिंह मेमोरियल हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का किया उद्घाटन

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments