HomeBreaking Newsटाटा की नई धमाकेदार कार लॉन्च, मिलेगा पेट्रोल-CNG-EV और सेफ्टी फीचर्स का...

टाटा की नई धमाकेदार कार लॉन्च, मिलेगा पेट्रोल-CNG-EV और सेफ्टी फीचर्स का जबरदस्त पैकेज

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर Tata Motors(Tata New Car) ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Tiago को नए अंदाज में पेश किया है। कंपनी ने इसे Tiago 2026 नाम से लॉन्च किया है जिसे पहले से ज्यादा सुरक्षित, आधुनिक और किफायती बनाया गया है। खास बात यह है कि यह कार अपने सेगमेंट में पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों पावरट्रेन विकल्पों के साथ आने वाली पहली गाड़ी मानी जा रही है। नई Tiago 2026 को कंपनी ने बेहद प्रतिस्पर्धी कीमत पर बाजार में उतारा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है जो इसे देश की सबसे किफायती कारों में शामिल करती है।

वेरिएंट्स के हिसाब से इस प्रकार है कीमत –

पेट्रोल बेस मॉडल: लगभग 4.69 लाख रुपये से शुरू
पेट्रोल टॉप वेरिएंट: करीब 7.29 लाख रुपये तक
CNG वर्जन: लगभग 5.79 लाख रुपये से शुरू होकर 7.99 लाख रुपये तक

इस प्राइस स्ट्रक्चर के साथ यह कार उन ग्राहकों को टारगेट करती है जो कम बजट में बेहतर फीचर्स और सुरक्षा चाहते हैं।

डिजाइन और सेफ्टी में बड़ा सुधार

नई Tiago में सबसे बड़ा फोकस सुरक्षा (Safety) पर रखा गया है। कंपनी का दावा है कि इस मॉडल को पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के साथ तैयार किया गया है। इसमें हाई-स्ट्रेंथ स्टील का उपयोग किया गया है जिससे कार की क्रैश सेफ्टी क्षमता बढ़ती है।

सबसे महत्वपूर्ण अपडेट यह है कि इसमें अब 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं जो इस सेगमेंट में इसे काफी मजबूत बनाते हैं। कंपनी ने एक डेमो में यह भी दिखाया कि किसी दुर्घटना की स्थिति में कार का स्ट्रक्चर कैसे रिएक्ट करता है जिसमें डुअल-इम्पैक्ट क्रैश टेस्ट को भी दर्शाया गया।

मल्टी-फ्यूल टेक्नोलॉजी

नई Tiago का सबसे बड़ा आकर्षण इसका मल्टी-पावरट्रेन कॉन्सेप्ट है। यह कार पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक (EV) तीनों विकल्पों में उपलब्ध है जो इसे अपने सेगमेंट में बेहद खास बनाता है। यह फीचर इसे छोटे परिवारों और शहरों में चलाने वालों के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बनाता है।

यह भी पढ़ें : नाइजीरिया से हैरान करने वाला मामला, नाबालिग खुद को बौना बताकर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments