Homeअंतर्राष्ट्रीय#IranWarईरान का साथ देने पर होगी बड़ी सैन्य कार्रवाई...ओमान को ट्रंप की...

ईरान का साथ देने पर होगी बड़ी सैन्य कार्रवाई…ओमान को ट्रंप की खुली धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को लेकर बेहद सख्त बयान देकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी। मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने साफ कहा कि अगर ओमान ने ईरान का समर्थन किया तो अमेरिका उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

होर्मुज के सवाल पर भड़के ट्रंप

जानकारी के मुताबिक ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह ईरान और ओमान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नियंत्रित करने की अनुमति देने वाला कोई अस्थायी समझौता स्वीकार करेंगे। इस पर ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओमान को भी बाकी देशों की तरह व्यवहार करना होगा, वरना हमें उन्हें उड़ा देना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि वो ये बात समझते हैं, वो ठीक रहेंगे।”

होर्मुज पर अमेरिका की नजर

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका का रुख साफ करते हुए कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र पर लगातार नजर बनाए रखेगा, लेकिन किसी भी देश को इसे नियंत्रित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं जिनमें दावा किया गया कि ओमान, ईरान के साथ कुछ स्तर पर समन्वय कर रहा है। इससे अमेरिका और ओमान के रिश्तों में तनाव की स्थिति बनती दिखाई दे रही है।

सैन्य विकल्प अब भी खुला

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि समझौता अमेरिका की शर्तों पर ही होगा, अन्यथा अमेरिका कड़ा कदम उठाने के लिए तैयार है। ट्रंप के बयान को अमेरिका और इजरायल द्वारा पहले चलाए गए सैन्य अभियानों की ओर संकेत माना जा रहा है। उन्होंने साफ कर दिया कि अगर कूटनीतिक प्रयास विफल होते हैं तो सैन्य विकल्प पूरी तरह खुला रहेगा।

Read More

हिमाचल में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, 17 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments