HomeBreaking NewsPM मोदी ने दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद, बोले- सबकी सफलता और अच्‍छे...

PM मोदी ने दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद, बोले- सबकी सफलता और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करता हूं

PM Modi Eid-ul-Adha Greetings: देशभर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों, खासकर मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना मजबूत होने की कामना की।

PM मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं। प्रार्थना है कि यह त्योहार हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और मजबूत करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।’

राष्ट्रपति मुर्मु ने क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी ईद-उल-अजहा के अवसर पर देशवासियों को बधाई द। उन्होंने इस पर्व को समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक बताया। राष्ट्रपति भवन के ऑफिशियल एक्स हैंडल ने एक पोस्ट में लिखा, ‘ईद-उज-अजहा के मौके पर मैं सभी देशवासियों, खासकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व हमें मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है।’

मायावती ने भी दी बधाई

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी ईद-उल-अजहा पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पोस्ट में दुनिया भर में रह रहे भारतीय मुस्लिम परिवारों को बकरीद की मुबारकबाद दी और सभी देशवासियों के सुखद और खुशहाल जीवन की कामना की।

सौहार्द से मनाने की अपील

मायावती ने अपने संदेश में कहा कि ‘ईद अल अजहा जिसे आम बोलचाल की जुबान में बकरीद पर्व की दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुस्लिम भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को दिली मुबारकबाद तथा उनके साथ-साथ सभी देशवासियों की खुशहाल जिंदगी की शुभकामनाएं। सभी पर्व व त्योहार आदि पूरी शान्ति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ गुजरे तो यह देश व जनहित में हमेशा बेहतर होगा, ताकि देश-प्रदेश के विकास व यहां के लोगों की तरक्की पर पूरी ऊर्जा, शक्ति और संसाधन लग सके।’

Read More:

दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर बड़ा हादसा, वॉल्वो बस ट्राले से टकराई, ड्राइवर की मौत, लगभग 15 लोग घायल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments