HomeBreaking Newsट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, हाईकोर्ट ने रद्द...

ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, हाईकोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत, अब CBI कर सकती है गिरफ्तार

Twisha Sharma Case: भोपाल के जाने-माने ट्विशा शर्मा डेथ केस में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। अदालत के इस फैसले के बाद अब माना जा रहा है कि केंद्रीय जांच ब्यूर (CBI) गिरिबाला सिंह को जल्द गिरफ्तार कर सकती है। हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था, जिस पर देर रात आदेश जारी किया गया।

ट्रायल कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल

जस्टिस देवनारायण मिश्रा की एकलपीठ ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने मामले के कई अहम तथ्यों पर पूरा विचार नहीं किया था। अदालत ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, व्हाट्सएप चैट, गवाहों के बयान और केस डायरी जैसे जरुरी डाक्यूमेंट्स को गंभीरता से देखना जरूरी था। कोर्ट ने यह भी माना कि मृतका के शरीर पर कई एंटीमॉर्टम चोटों के निशान थे, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और सीबीआई ने अदालत को बताया कि जांच में पूरा सहयोग नहीं किया गया। आरोप लगाया गया कि नोटिस जारी होने के बावजूद बयान देने से बचने की कोशिश की गई। हाईकोर्ट के सामने यह भी कहा गया कि मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज के चुनिंदा हिस्से मीडिया में लीक किए गए थे। अदालत ने पूरे मामले को गंभीर और संवेदनशील बताते हुए कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए अग्रिम जमानत जैसे असाधारण राहत आदेश देते समय अधिक सावधानी जरूरी थी।

15 मई का जमानत आदेश रद्द

हाईकोर्ट ने सीबीआई को मामले में पक्षकार बनाते हुए 15 मई 2026 को पारित अग्रिम जमानत आदेश को निरस्त कर दिया। अदालत के फैसले के बाद अब जांच एजेंसी को आगे की कार्रवाई के लिए खुली छूट मिल गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में गिरिबाला सिंह से कड़ी पूछताछ हो सकती है।

CBI ने कराया क्राइम सीन रिक्रिएट

मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है। बुधवार को जांच एजेंसी आरोपी पति समर्थ सिंह को उसके घर लेकर पहुंची, जहां करीब तीन घंटे तक क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया। इस दौरान फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने घटनास्थल से जुड़े सबूत जुटाए और 3D इमेजिंग भी की। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने समर्थ सिंह के कजिन स्वजन को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।

मां-बेटे से आमने-सामने पूछताछ

सीबीआई जब समर्थ सिंह को घर लेकर पहुंची, तब उसकी मां गिरिबाला सिंह भी वहां मौजूद थीं। दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। ट्विशा शर्मा की मौत के बाद यह पहला मौका था, जब समर्थ और गिरिबाला सिंह एक साथ नजर आ। जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान समर्थ शांत दिखाई दिया, जबकि गिरिबाला सिंह बातचीत करती रहीं।

12 मई को हुई थी ट्विशा शर्मा की मौत

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की 12 मई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। आरोपों के बीच पति समर्थ सिंह फरार हो गया था, जबकि गिरिबाला सिंह ने जिला अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली थी। अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद इस केस की दिशा बदलती नजर आ रही है।

Read More:

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, जानें पूरा शिड्यूल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments