HomeBreaking Newsजम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा... चीन-पाकिस्तान के संयुक्त बयान पर भारत का...

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा… चीन-पाकिस्तान के संयुक्त बयान पर भारत का करारा जवाब

भारत ने चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्से हैं और इस मामले में किसी तीसरे देश की दखलअंदाजी स्वीकार नहीं की जाएगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़े मुद्दों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रही चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) परियोजनाएं भारत की संप्रभुता का उल्लंघन हैं।

CPEC को लेकर फिर जताई आपत्ति

भारत ने कहा कि CPEC का बड़ा हिस्सा उस इलाके से गुजरता है जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है। ऐसे में इन परियोजनाओं को वैध ठहराने की किसी भी कोशिश को भारत स्वीकार नहीं करेगा।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि चीन और पाकिस्तान के बीच “ट्रांस-बाउंड्री वॉटर कोऑपरेशन” का दावा भी तथ्यों से परे है, क्योंकि दोनों देशों की कोई साझा सीमा नहीं है।

1963 समझौते को बताया गैरकानूनी

भारत ने 1963 में पाकिस्तान और चीन के बीच हुए सीमा समझौते को भी फिर अवैध करार दिया। भारत का कहना है कि पाकिस्तान ने उस समय भारतीय क्षेत्र चीन को सौंपा था, जिसे नई दिल्ली कभी मान्यता नहीं दिया।

भारत का स्पष्ट संदेश

नई दिल्ली ने साफ कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के थे, हैं और हमेशा रहेंगे। भारत ने संकेत दिए कि भविष्य में भी ऐसे बयानों और परियोजनाओं पर उसका रुख सख्त रहेगा।

Read More

वर्ष 2025-26 में पानी बचाने की तकनीक अपनाने वाले 23,410 किसानों को 35.38 करोड़ रुपये जारी किए – कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments