HomeBreaking Newsपंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, दोपहर 2 बजे...

पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, दोपहर 2 बजे तक 45.60% हुई वोटिंग

पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। आज दोपहर 2 बजे तक राज्य में कुल 45.60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, प्रदेशभर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने की मतदान की अपील

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि पंजाब में चल रहे निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। आपका वोट लोकतंत्र में आपकी ताकत है। आपकी छोटी-बड़ी समस्याओं का हल और पूरे परिवार की खुशहाली आपका वोट तय करता है।”

दोपहर 12 बजे तक 31.6% मतदान

राज्य चुनाव आयुक्त राजकमल चौधरी ने जानकारी दी कि दोपहर 12 बजे तक 31.6 फीसदी मतदान हुआ था। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जा रहे हैं। बता दें कि राज्य में कुल 8 नगर निगम, 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान कराया जा रहा है। इन चुनावों में कुल 7,555 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

बैलेट पेपर से हो रहा मतदान

इस बार निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की बजाय बैलेट पेपर से कराए जा रहे हैं। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। चुनाव आयोग लगातार मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है।

Read More

ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चोरी… CM योगी ने सुनाया ऐसा मजेदार किस्सा, बोले- मेरा मन तो किया…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments