HomeBreaking Newsलखनऊ से सामने आया हूबहू ट्विशा शर्मा जैसा मामला, नवविवाहिता की संदिग्ध...

लखनऊ से सामने आया हूबहू ट्विशा शर्मा जैसा मामला, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मची सनसनी

लखनऊ(Lucknow) के ठाकुरगंज से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह मामला बिल्कुल ट्विशा शर्मा के जैसा है जिसमें एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की खबर का खुलासा हुआ है। 29 वर्षीय श्वेता सिंह की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर हाल बेहाल है। इस मौत के लिए उसके परिवार में से माता-पिता और भाई ससुराल वालों पर जमकर आरोप लगा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद ही श्वेता के ससुरालवालों ने कीमती चीजों की मांग और दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरु कर दिया था इसी के चलते उन्होंने श्वेता की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच जारी है।

क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, श्वेता की शादी पिछले ही साल श्वेता सिंह की शादी 22 नवंबर को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के काशी विहार के रहने वाले शिवम शिंह से हुई थी। पेशे की बात करें तो शिवम एक निजी लैब में काम करता है। श्वेता का घर ठाकुरगंज इलाके के ही विश्वनगर मलहाई टोला में स्थित है और पिता का नाम उमेश कुमार है। पुछताछ के वक्त श्वेता के पिता उमेश कुमार ने रोते हुए बताया था कि शादी के बाद उनकी बेटी खुश नहीं थी उसके ससुरालवाले उसे बहुत प्रताड़ित करते थे।

इस दुखद घटना के घटने से कुछ ही घंटे पहले तक सब कुछ सामान्य लग रहा था। श्वेता के भाई आशुतोष सिंह ने बताया कि उनकी मां सविता सिंह खराब तबीयत के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। श्वेता शनिवार रात अपनी मां से मिलने अस्पताल गई थी; मां का हालचाल पूछने के बाद वह अपने ससुराल लौट आई थी। फिर, रविवार सुबह करीब 11:00 बजे उसके मायके वालों को अचानक ससुराल वालों का फोन आया, जिसमें उन्हें बताया गया कि श्वेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

रिश्तेदारों ने भी लगाए आरोप

रिश्तेदारों का आरोप है कि इस पूरी घटना के पीछे एक बड़ी साजिश है। जब तक श्वेता के मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे तब तक ससुराल वालों ने सबूत मिटाने के इरादे से लाश को फंदे से उतार लिया था और उसे जल्दबाज़ी में KGMU ट्रॉमा सेंटर लेकर चले गए थे। श्वेता की बहन ज्योति सिंह ने बताया कि रविवार सुबह ही उनकी श्वेता से फ़ोन पर बातचीत हुई थी जिसके दौरान श्वेता ने किसी भी तरह के तनाव का ज़िक्र नहीं किया था।

वहीं, श्वेता के पिता उमेश कुमार सिंह द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर ठाकुरगंज पुलिस ने दहेज मृत्यु से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के सही कारण का पता चल पाएगा जिसके बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : कसमंडी किला-मस्जिद विवाद में सरकार का बड़ा फैसला, बैन हुई बकरीद की नमाज…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments