पंजाब की सियासत में सोमवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमोहिंदर सिंह मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।
CM भगवंत सिंह मान ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं को सम्मानित करते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर AAP नेतृत्व ने कहा कि पंजाब के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियों के जुड़ने से पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਹੀ ਵੱਡਾ ਅਤੇ ਅਹਿਮ ਵਾਧਾ ਹੋਇਆ ਹੈ..ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਧਾਰਮਿਕ, ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਸਿਆਸੀ ਖੇਤਰ ਦੀਆਂ ਉੱਘੀਆਂ ਸ਼ਖਸੀਅਤਾਂ, ਸਾਬਕਾ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ, ਸਾਬਕਾ ਐੱਮ.ਐੱਲ.ਏ ਤੇ ਚੀਫ ਖਾਲਸਾ ਦੀਵਾਨ ਦੇ ਸਰਪ੍ਰਸਤ ਸ. ਰਾਜਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠਾ ਜੀ, ਸਾਬਕਾ RTI ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਹੇਮਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠਾ ਜੀ ਅਤੇ ਚੀਫ… pic.twitter.com/sJxlRYMT38
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 25, 2026
लोक-पक्षीय नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला
AAP नेताओं के मुताबिक, इन सभी नेताओं ने पार्टी की जनहित और लोक-पक्षीय नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी जॉइन की है। पार्टी ने कहा कि “रंगला पंजाब” के विजन को आगे बढ़ाने में अनुभवी नेताओं की भूमिका अहम साबित होगी। राजमोहिंदर सिंह मजीठिया लंबे समय से पंजाब की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह पूर्व विधायक, पूर्व राज्यसभा सदस्य और चीफ खालसा दीवान के संरक्षक रह चुके हैं। इसके अलावा वह खालसा कॉलेज के अध्यक्ष और मानद सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
Read More
ट्विशा को बेहद पसंद था ऋषिकेश, अब वहीं गंगा में विसर्जित होंगी अस्थियां, भाई ने बताई भावुक वजह…

