HomeBreaking Newsसम्राट चौधरी ने ‘जनता दरबार’ किया शुरू, अब समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट...

सम्राट चौधरी ने ‘जनता दरबार’ किया शुरू, अब समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान…

बिहार में एक बार फिर ‘जनता दरबार’ की परंपरा लौटती नजर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar) की पहल को आगे बढ़ाते हुए अब सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने भी इस व्यवस्था की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 से इसकी औपचारिक शुरुआत हो गई, जहां राज्यभर से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकेंगे और मौके पर ही समाधान की कोशिश की जाएगी।

इस पहल के तहत अलग-अलग जिलों से आने वाले फरियादियों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके बाद उन्हें अपनी बात सीधे प्रशासन तक रखने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि ‘जनता दरबार’ की शुरुआत साल 2006 में नीतीश कुमार ने की थी, जो लंबे समय तक बिहार की प्रशासनिक पहचान बना रहा।

जनगणना-2027 का भी आगाज़

इसी दिन सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय से ‘भारत की जनगणना-2027’ की भी शुरुआत की। उन्होंने इसे सुशासन की बुनियाद बताते हुए कहा कि इससे भविष्य की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यक्रमों को दिशा मिलेगी।

इस बार की जनगणना तकनीकी रूप से खास होगी, क्योंकि पहली बार पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जा रहा है। 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा भी दी जाएगी।

लोगों से सहयोग की अपील

सरकार के अनुसार, पहले चरण में 2 मई से 31 मई 2026 तक मकानों की सूची तैयार करने और गणना का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सटीक व भरोसेमंद आंकड़े जुटाने में सहयोग करें। सम्राट चौधरी का कहना है कि ‘जनगणना-2027’ न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश के विकास की मजबूत नींव साबित होगी।

यह भी पढ़ें : ‘कौन फंसाएगा ज्यादा लड़कियां?’, अयान-उजैर के बीच लगी थी शर्त…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments