HomeBreaking NewsINS तारागिरी युद्धपोत से दुश्मनों में बढ़ी टेंशन, भारतीय नौसेना में हुआ...

INS तारागिरी युद्धपोत से दुश्मनों में बढ़ी टेंशन, भारतीय नौसेना में हुआ शामिल

भारतीय नौसेना को आज एक और बड़ी ताकत मिल गई है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस युद्धपोत INS तारागिरी को विशाखापट्टनम में आयोजित समारोह में औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल हुआ। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सुपरसोनिक मिसाइलों से लैस

INS तारागिरी में सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक मिसाइलें और मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें लगी हैं। इसके अलावा इसमें उन्नत पनडुब्बी रोधी युद्ध प्रणाली भी मौजूद है। इसकी तैनाती से भारत की समुद्री सुरक्षा मजबूत होगी और पाकिस्तान व चीन जैसे देशों के लिए यह बड़ा संदेश माना जा रहा है।

‘मेक इन इंडिया’ के तहत तैयार

यह युद्धपोत पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार किया गया है और ‘मेक इन इंडिया’ पहल का प्रमुख उदाहरण है। करीब 6,670 टन वजनी इस जहाज में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है, जो भारत की बढ़ती रक्षा निर्माण क्षमता को दर्शाता है।

प्रोजेक्ट 17A का अहम हिस्सा

INS तारागिरी नीलगिरी श्रेणी (प्रोजेक्ट 17A) का चौथा और मझगांव डॉक शिपबिल्डिंग लिमिटेड (MDL) द्वारा निर्मित तीसरा युद्धपोत है। इसे 28 नवंबर को मुंबई में नौसेना को सौंपा गया था। यह CODAG (कंबाइंड डीजल एंड गैस) सिस्टम से संचालित होता है, जिससे इसकी गति और संचालन क्षमता बेहतर होती है। तारागिरी का डिजाइन बेहद आधुनिक और सुव्यवस्थित है, जिसमें कम रडार क्रॉस-सेक्शन के कारण दुश्मन के लिए इसे पहचानना मुश्किल होता है। इसमें अत्याधुनिक युद्ध प्रबंधन प्रणाली लगी है, जो खतरे की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाती है।

युद्ध से लेकर राहत कार्यों तक सक्षम

यह युद्धपोत केवल युद्ध ही नहीं, बल्कि मानवीय सहायता और आपदा राहत जैसे मिशनों में भी अहम भूमिका निभा सकता है। इसकी बहुउद्देशीय क्षमता इसे भारतीय नौसेना के लिए बेहद अहम बनाती है। INS तारागिरी के शामिल होने से भारतीय नौसेना की ताकत और ऑपरेशनल क्षमता में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। यह भारत की आत्मनिर्भर रक्षा नीति और बढ़ती समुद्री शक्ति का प्रतीक है, जो वैश्विक स्तर पर देश की रणनीतिक स्थिति को मजबूत करेगा।

Read More

मालदा कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने वाला मास्टरमाइंड वकील

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments