HomeBreaking Newsजालंधर ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1.26 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

जालंधर ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1.26 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

जालंधर की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर से एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 264 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में घेराबंदी कर की गई।

आरोपी करनदीप गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान करनदीप सिंह उर्फ करन के रूप में हुई है, जो अमृतसर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महज 5वीं पास है और पहले कारपेंटर का काम करता था, लेकिन बाद में नशे की लत लगने के कारण तस्करी के धंधे में उतर गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में ऑपरेशन

यह पूरी कार्रवाई एडीजीपी (ANTF) नीलाभ किशोर के निर्देशों और एआईजी जगजीत सिंह सरोआ व डीएसपी बिक्रमजीत सिंह की देखरेख में की गई। एएसआई कुलदीप सिंह की अगुवाई में टीम ने सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ANTF मोहाली में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड कड़ियों का पता लगाया जा सके।

जल्द बनना चाहता था अमीर

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह बुरी संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया था। अपनी लत पूरी करने और कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में उसने हेरोइन तस्करी शुरू कर दी। जांच में यह भी सामने आया है कि करनदीप सिंह के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें नशा तस्करी के अलावा अवैध हथियार रखने और मारपीट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

Read More

INS तारागिरी युद्धपोत से दुश्मनों में बढ़ी टेंशन, भारतीय नौसेना में हुआ शामिल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments