HomeBreaking Newsदक्षिण अफ्रीका इस खिलाड़ी ने अचानक से लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

दक्षिण अफ्रीका इस खिलाड़ी ने अचानक से लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

रासी वैन डेर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए बताया कि वे गर्व और कृतज्ञता के साथ अपने करियर को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रोटियाज टीम की जर्सी पहनना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है।

देश के लिए खेलना बताया सबसे बड़ा सम्मान

रासी वैन डेर डुसेन ने अपने संदेश में लिखा कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा। उन्होंने अपने परिवार, खासकर अपने चार भाइयों का जिक्र किया और क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके सफर में साथ दिया।

वनडे में शानदार रिकॉर्ड छोड़कर गए

वनडे क्रिकेट में रासी वैन डेर डुसेन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। एक समय उनका औसत करीब 60 के आसपास था, जो बाद में लगभग 50 तक पहुंचा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 29 साल की उम्र में की, लेकिन कम समय में ही टीम के अहम खिलाड़ी बन गए।

2023 वर्ल्ड कप में खेली यादगार पारियां

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से दो शतक निकले, जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रहा। उनकी पारियां टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई थीं।

टी20 और लीग क्रिकेट में भी दिखाया दम

हालांकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका प्रदर्शन सीमित रहा, फिर भी वे कई मौकों पर टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। वे कुछ समय के लिए ICC टी20 रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों में भी शामिल रहे। इसके अलावा उन्होंने दुनियाभर की टी20 लीग में भी हिस्सा लिया।

आईपीएल में भी आजमा चुके हैं किस्मत

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए रासी वैन डेर डुसेन ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी हिस्सा लिया। हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और उन्होंने तीन मैचों में 22 रन बनाए।

आगे क्या होगा अगला कदम

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रासी वैन डेर डुसेन पूरी तरह क्रिकेट से दूरी बनाते हैं या फिर दुनियाभर की टी20 लीग में खेलना जारी रखते हैं। उनके इस फैसले से दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है।

 

READ MORE: यूरोप तक फैली मिडिल ईस्ट जंग की आग, कई देशों में लगने लगी हैं बाहर निकलने पर भी पाबंदियां

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments