मुंबई(Mumbai) का रियल एस्टेट सेक्टर मार्च 2026 में भी मजबूत प्रदर्शन करता नजर आया। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं स्टैंप ड्यूटी कलेक्शन में भी तेज उछाल देखने को मिला। यह रुझान इस बात का संकेत है कि शहर में महंगे घरों की मांग लगातार बढ़ रही है। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक इंडिया द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र के रजिस्ट्रेशन और स्टैंप विभाग के डेटा से पता चलता है कि मार्च 2026 में BMC क्षेत्र में 15,516 से अधिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए। यह पिछले 14 वर्षों में मार्च महीने का सबसे ऊंचा आंकड़ा है, जो बाजार की मजबूती को दर्शाता है।
लगातार दूसरे महीने दिखी मजबूती
फरवरी 2026 में भी रजिस्ट्रेशन और स्टैंप ड्यूटी कलेक्शन में सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिससे बाजार की रफ्तार को मजबूती मिली। हालांकि, जनवरी में रिहायशी प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग में करीब 11 प्रतिशत की गिरावट आई थी और कुल 15,771 यूनिट्स लॉन्च की गई थीं, लेकिन इसके बावजूद मांग में कोई खास कमी नहीं दिखी।
विशेषज्ञों के मुताबिक, मार्च में दर्ज किए गए ये आंकड़े पिछले साल के उच्च स्तर को भी पार कर गए हैं। यह दर्शाता है कि अंतिम उपभोक्ताओं की मांग मजबूत बनी हुई है। स्थिर आर्थिक परिस्थितियां और खरीदारों का भरोसा इस तेजी के प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
मिडिल क्लास बना बाजार की रीढ़
रियल एस्टेट बाजार की मजबूती में मध्यम आय वर्ग की बड़ी भूमिका सामने आई है। इस वर्ग के खरीदार अब बेहतर सुविधाओं और गुणवत्ता वाले घरों की ओर रुख कर रहे हैं। किफायती कीमतों के दायरे में अपग्रेड की यह प्रवृत्ति बाजार को स्थिर बनाए हुए है।
नाइट फ्रैंक इंडिया के सीईओ शिशिर बैजल का मानना है कि मांग पर आधारित यह रुझान आने वाले समय में भी जारी रह सकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत आर्थिक आधार और एक प्रमुख रिहायशी शहर के रूप में मुंबई की स्थायी आकर्षण इस सेक्टर को आगे भी सहारा देता रहेगा। कुल मिलाकर, बढ़ते रजिस्ट्रेशन और मजबूत मांग यह संकेत देते हैं कि मुंबई का रियल एस्टेट बाजार फिलहाल संतुलित और स्वस्थ स्थिति में बना हुआ है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA(NASA Historic Mission) का महत्वाकांक्षी आर्टेमिस-II मिशन 2 अप्रैल को फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इस...