हनुमान जयंती के अवसर पर 2 अप्रैल को कानपुर शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पनकी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। लोगों की भीड़ को देखते हुए कई मार्गों पर प्रतिबंध और वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं।
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी
यातायात विभाग ने आम जनता की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
-
ट्रैफिक कंट्रोल रूम – 9305104340
-
ट्रैफिक हेल्पलाइन – 9305104387
भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
DCP के अनुसार पनकी क्षेत्र में चलने वाले सभी भारी और मध्यम वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, भले ही उन्हें पहले पास जारी किया गया हो। सभी पुराने पास इस दिन के लिए निरस्त कर दिए गए हैं।
-
कानपुर देहात/सचेंडी-भौंती रूट – भौंती चौराहे से पनकी पड़ाव गंगागंज क्रासिंग होते हुए मंदिर पहुंचेंगे।
-
हमीरपुर/फतेहपुर/उन्नाव रूट – घंटाघर, रामादेवी, नौबस्ता, विजय नगर होते हुए भाटिया तिराहा से मंदिर की ओर जाएंगे।
-
कन्नौज/फर्रुखाबाद रूट – कल्याणपुर से आवास विकास नहर होते हुए एमआईजी रोड से प्रवेश।
-
शिवली-रसूलाबाद रूट -जवाहरपुरम, शताब्दी नगर, रतनपुर होकर मंदिर पहुंचेंगे।
शहर में कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था
-
रामलीला मैदान, सब्जी मंडी रोड, शताब्दी नगर रोड
-
पनकी थाना मार्ग और गंगागंज क्रासिंग मार्ग
-
एमआईजी तिराहा, स्टेशन रोड और एटीएम चौराहा
-
कमल मेमोरियल स्कूल गली, कछुआ तालाब रोड (पुलिस पार्किंग)
-
मंदिर के पश्चिम द्वार पर वीवीआईपी और आवश्यक सेवाओं के लिए पार्किंग
प्रशासन की अपील
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय से पहले यात्रा की योजना बनाएं।
Read More
आज से जनगणना 2026 शुरू, घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, 33 सवालों का देना होगा सही जवाब

