दिल्ली पुलिस(Delhi Police) ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में ‘ऑपरेशन कवच 13.0’ के तहत 48 घंटे का व्यापक अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। यह ऑपरेशन 29 मार्च शाम 6 बजे से शुरू होकर 31 मार्च शाम 6 बजे तक लगातार जारी रहा। इस दौरान पूरे जिले में सघन चेकिंग और छापेमारी की गई। अभियान में 110 पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया और कुल 283 स्थानों पर रेड डाली गई। कार्रवाई के दौरान 452 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एहतियात के तौर पर करीब 1930 लोगों को हिरासत में लिया गया। साथ ही 469 चालान भी किए गए।
ड्रग्स और अवैध शराब पर सख्त वार
इस ऑपरेशन में नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। NDPS एक्ट के तहत 37 मामले दर्ज कर 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लगभग 14.6 किलो गांजा, हेरोइन और स्मैक बरामद की गई। अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 13 केस दर्ज किए गए, जिसमें 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 996 क्वार्टर शराब जब्त की गई।
हथियार और जुए के खिलाफ भी कार्रवाई
आर्म्स एक्ट के तहत 12 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 2 पिस्टल, 10 चाकू और जिंदा कारतूस बरामद हुए। जुए के मामलों में भी पुलिस ने सख्ती दिखाई और 23 केस दर्ज कर 41 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से ₹34,210 नकद बरामद किए गए।
वाहन जब्ती और निगरानी भी रही सख्त
ऑटो लिफ्टर गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर 5 चोरी के वाहन बरामद किए गए। इसके अलावा 4 घोषित अपराधियों को भी पकड़ा गया। पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने पेट्रोलिंग और तकनीकी निगरानी के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। इस दौरान 178 वाहनों को जब्त किया गया और करीब 1980 लोगों को कानूनी प्रावधानों के तहत डिटेन किया गया। वहीं COTPA (धूम्रपान कानून) के तहत 469 लोगों के चालान भी काटे गए।
Delhi Mukundpur Building Collapse: राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र स्थित मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जोरदार धमाके...