Bihar Board Result Declared: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किया। इस साल 16 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार कुल 81.79 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 12,35,743 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा है।
दो छात्राएं बनीं टॉपर
इस साल की खास बात यह रही कि दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन दोनों ने 492 अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया। पुष्पांजलि सिमतुल्ला आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं, जबकि सबरीन परवीन वैशाली जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय चौराही से हैं।
12 दिनों में पूरा हुआ मूल्यांकन
बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा किया। करीब 12 दिनों के भीतर जांच प्रक्रिया समाप्त कर परिणाम घोषित कर दिया गया, जिससे छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।
पिछले वर्षों की तुलना
बिहार बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से समय पर रिजल्ट जारी करता रहा है। 2025 में 29 मार्च, 2024 और 2023 में 31 मार्च, 2022 में 31 मार्च और 2021 में 5 अप्रैल को परिणाम घोषित किए गए थे। इस बार भी बोर्ड ने मार्च के अंत में रिजल्ट जारी कर अपनी परंपरा को कायम रखा है।
ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। छात्र result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-
होम पेज पर ‘Bihar Board 10th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें
-
अपनी रोल संख्या और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें
-
सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
-
चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं
Read More:
‘दुनिया मुश्किल दौर में’, मन की बात में बोले PM मोदी, युद्ध और ऊर्जा संकट पर जताई चिंता

