HomeBreaking Newsएक ऐसा मंदिर जहां भगवान राम हैं राजा, जानें क्यों खास है...

एक ऐसा मंदिर जहां भगवान राम हैं राजा, जानें क्यों खास है ‘बुंदेलखंड की अयोध्या’ कहा जाने वाला ये मंदिर…

भारत में भगवान राम(Lord Ram) के कई मंदिर हैं, जहां उन्हें आराध्य देव के रूप में पूजा जाता है। लेकिन बुंदेलखंड की ओरछा एक ऐसी अनोखी जगह है, जहां राम को भगवान की जगह इस रियासत का राजा माना जाता है। यहां की खास परंपरा के अनुसार, हर दिन पुलिस के जवान उन्हें हथियारों के साथ सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देते हैं। ओरछा को लोग प्यार से “बुंदेलखंड की अयोध्या” कहते हैं।

इसकी वजह इसकी अनूठी परंपरा है, जो करीब 500 साल पुरानी है। प्रशासनिक किसी भी काम को शुरू करने से पहले राजा राम की अनुमति और आशीर्वाद लेना जरूरी माना जाता है। रामनवमी के इस खास मौके पर जानिए उस पौराणिक कथा और रीति-रिवाज के बारे में, जो रामराजा मंदिर को देश के अन्य मंदिरों से पूरी तरह अलग बनाती है।

रामराजा मंदिर का क्या है इतिहास ? 

कहानी के अनुसार, ओरछा के शासक मधुकर शाह भगवान कृष्ण के भक्त थे, जबकि उनकी रानी कुंवर गणेश भगवान राम की अनन्य भक्त थीं। एक बार रानी ने अयोध्या जाने की इच्छा जताई, लेकिन राजा ने मजाक में कहा कि यदि राम सच में हैं तो उन्हें अयोध्या से ओरछा लाओ। रानी ने 21 दिनों तक कठोर तपस्या की और आखिर में उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान राम स्वयं बाल रूप में दर्शन देने आए।

भगवान राम ओरछा आने के लिए तीन शर्तें रखी- पहली, जहां स्थापित होंगे, वहीं रहेंगे। दूसरी, केवल रामराजा के रूप में पूजे जाएंगे। इसकी बाद उनकी तीसरी शर्त थी कि वे औरछा तक साधु-संतों के साथ आएंगे। रानी ने सभी शर्तें स्वीकार कर लीं और तभी से राम ‘राजा’ के रूप में ओरछा में विराजमान हैं।
एक रोचक मान्यता के मुताबिक, दिन में भगवान राम ओरछा में रहते हैं और रात में अयोध्या लौट जाते हैं। यह परंपरा भक्तों के लिए अद्भुत आस्था और भक्ति का प्रतीक मानी जाती है।

यह भी पढ़ें : अब अमेरिकी डॉलर पर दिखेगा ट्रंप का सिग्नेचर…अचानक 165 साल पुराने इतिहास में…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments