राजस्थान के पूर्व मालिक और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने राजस्थान रॉयल्स टीम की हाल ही में हुई बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। कुंद्रा ने BCCI को पत्र लिखने के साथ-साथ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में याचिका भी दायर की है। उनका दावा है कि टीम में उनकी 11.7% हिस्सेदारी अभी भी कायम है और बिना उनकी अनुमति के शेयर ट्रांसफर किए गए।
राज कुंद्रा ने राजस्थान रॉयल्स बिक्री पर लगाया रोक का दावा
कुंद्रा के करीबी सूत्रों के अनुसार, अमेरिका स्थित भारतीय मूल के व्यवसायी सोमानी और उनके साझेदारों ने टीम को करीब 15,300 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन कुंद्रा ने कहा कि उनके फर्जी हस्ताक्षर करके यह ट्रांसफर किया गया। उन्होंने BCCI को चेताया कि जब तक विवाद पूरी तरह से हल नहीं होता, किसी भी तरह का ट्रांसफर होना उचित नहीं है।
NCLT में दाखिल याचिका
NCLT में दाखिल याचिका में कुंद्रा ने 2015 के शेयर ट्रांसफर रद्द करने, 2019 के समझौते को अमान्य घोषित करने और अपनी 11.7% हिस्सेदारी बहाल करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने फ्रेंचाइज़ी के वित्तीय मामलों की भी जांच की मांग की है। कुंद्रा ने बताया कि उन्होंने 2025 में NCLT, मुंबई बेंच में केस (CP No. 258/2025) दायर किया था, जो Companies Act, 2013 की धारा 241, 242 और 244 के तहत दाखिल किया गया था।
इसके अलावा, कुछ अन्य पक्षकारों ने इस केस को UK कोर्ट तक ले जाने की कोशिश की। इंग्लैंड और वेल्स हाई कोर्ट ने 29 जनवरी 2026 को जारी आदेश के तहत कुंद्रा को भारत में NCLT समेत किसी भी फोरम पर केस आगे बढ़ाने से रोका। अब मामला कोर्ट में लंबित है और आगे की सुनवाई में यह तय होगा कि राजस्थान रॉयल्स में कुंद्रा की हिस्सेदारी बहाल होगी या नहीं।
READ MORE: IPL 2026 सेकेंड फेज का शेड्यूल जारी: 13 अप्रैल से 24 मई तक 50 मैच, RCB को मिला नया होमग्राउंड

