HomeBreaking Newsमहिलाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की नई पहल, UPI के जरिए...

महिलाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की नई पहल, UPI के जरिए मिलेगा लोन…

डिजिटल इंडिया के दौर में बैंकिंग अब और भी आसान होती जा रही है, खासकर ग्रामीण महिलाओं के लिए। बैंक ऑफ बड़ौदा(Bank of Baroda) ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत महिलाएं UPI के जरिए छोटा लोन (ओवरड्राफ्ट) ले सकेंगी। यह पहल विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं के लिए है, ताकि उन्हें बिना बैंक जाए तुरंत पैसे मिल सकें।

इस सुविधा के तहत योग्य महिलाओं को उनके बैंक खाते के आधार पर 5,000 रुपये तक का ओवरड्राफ्ट मिल सकेगा। खास बात यह है कि यह पैसा सीधे UPI ऐप के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है, यानी पैसे निकालने या ट्रांसफर करने के लिए बैंक की लंबी लाइन में खड़ा होने की जरूरत नहीं। यह सुविधा उन महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी है जिनके पास प्रधान मंत्री जन धन योजना के तहत बैंक खाता है। इससे छोटे खर्च या आकस्मिक जरूरतों के लिए तुरंत मदद मिल सकेगी।

UPI क्रेडिट कैसे करता है काम ?

इस पहल में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का क्रेडिट लाइन ऑन UPI प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक ने मंजूरी दी है। इस सिस्टम के जरिए बैंक पहले से तय लोन लिमिट सीधे UPI ऐप में जोड़ देते हैं। जब जरूरत हो, तब उसी ऐप से भुगतान या खर्च किया जा सकता है। इसका मतलब है कि अब UPI सिर्फ पैसे भेजने का नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर उधार लेने का भी आसान जरिया बन गया है।

ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आर्थिक फायदा

इस पहल का उद्देश्य गांवों में रहने वाली महिलाओं तक कर्ज आसानी से पहुंचाना है। अक्सर ग्रामीण महिलाओं को बैंक से लोन लेने में कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। अब यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल और त्वरित हो जाएगी, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, पुराने दफ्तर से बेदखली का नोटिस जारी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments