HomeBreaking Newsरैपर बादशाह ने गर्लफ्रेंड ईशा संग गुपचुप रचाई शादी! सासु मां ने...

रैपर बादशाह ने गर्लफ्रेंड ईशा संग गुपचुप रचाई शादी! सासु मां ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Badshah Married With Isha Rikhi: पंजाबी सिंगर-रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस Isha Rikhi के साथ शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी इस शादी को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जिससे सस्पेंस बरकरार है।

ईशा रिखी की मां पूनम ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें

वायरल तस्वीरों के मुताबिक, शादी पारिवारिक माहौल में बेहद सादगी के साथ हुई। ईशा रिखी की मां पूनम द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में बादशाह ब्राउन कुर्ते और गोल्डन साफा में दूल्हे के रूप में दिख रहे हैं, जबकि ईशा लाल रंग के पारंपरिक सलवार-कमीज़ में दुल्हन के अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए दिखते हैं, तो कुछ में मंडप के सामने बैठकर शादी की रस्में निभाते नजर आते हैं। परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में यह समारोह संपन्न हुआ, जहां सभी ने कपल को आशीर्वाद दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by POONAM RIKHI (@poonamrikhi6)

शादी के बाद की भी कई तस्वीरें सामने आई

शादी के बाद की भी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें यह जोड़ा न्यूली वेड कपल के रूप में नजर आ रहा है। एक फोटो में ईशा मांग में सिंदूर लगाए बादशाह के साथ दिखाई देती हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों पूल के किनारे पोज देते नजर आते हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस के बीच उत्सुकता और चर्चा तेज हो गई है।

बादशाह और ईशा करीब 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे

बताया जाता है कि बादशाह और ईशा पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। ईशा रिखी ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज़ पुत्त जट्टां दे’ से की थी और बाद में 2018 में फिल्म ‘नवाबजादे’ से बॉलीवुड में भी कदम रखा।

ये बादशाह की दूसरी शादी मानी जा रही

गौरतलब है कि यह बादशाह की दूसरी शादी मानी जा रही है। इससे पहले उनकी शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी, लेकिन साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों की एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है, जिसकी को-पेरेंटिंग दोनों मिलकर करते हैं। एक इंटरव्यू में बादशाह ने बताया था कि उन्होंने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिरकार यह रिश्ता उनकी बेटी के लिए सही नहीं था, इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। फिलहाल, वायरल तस्वीरों के बावजूद शादी को लेकर आधिकारिक पुष्टि न होने से यह खबर पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऐसे में फैंस अब कपल की ओर से किसी बयान का इंतजार कर रहे हैं।

Read More: 

26 या 27 मार्च कब है रामनवमी ? यहां जानें पंचांग के उलझे सच के पीछे की सही जानकारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments