HomeBreaking Newsफर्जी IAS बनकर 25 शादियां करने वाला युवक फरार, जीजा ने खोली...

फर्जी IAS बनकर 25 शादियां करने वाला युवक फरार, जीजा ने खोली पोल… कहा हाईस्कूल पास

फर्जी IAS बनकर कई शादियां करने वाले आरोपी प्रीतम निषाद को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। उसके जीजा भानु निषाद ने बताया कि प्रीतम सिर्फ हाईस्कूल पास है और उसने कभी सिविल सेवा की तैयारी तक नहीं की। भानु के मुताबिक, वह झूठी पहचान बनाकर लोगों पर रौब जमाता था और इसी आधार पर गोरखपुर में शादी कर ली।

फर्जी पहचान से रचाई शादी

जानकारी के अनुसार, 11 मार्च को प्रीतम ने गोरखपुर की एक युवती से खुद को आईएएस अधिकारी बताकर शादी की। शादी के बाद जब वह पत्नी को लेकर इटावा पहुंचा, तो लड़की के परिजन भी पीछे-पीछे आ गए। सच्चाई सामने आने पर हंगामा हुआ और मारपीट के बाद परिजन बेटी को वापस ले गए।

कई और शादियों के आरोप

जांच में सामने आया है कि प्रीतम पहले से शादीशुदा है और उसका तलाक भी नहीं हुआ है। उसकी पहली शादी औरैया जिले में हुई थी। इसके अलावा उस पर 25 तक शादियां करने के आरोप लगे हैं। गांव और रिश्तेदारों के अनुसार, वह लंबे समय से अलग-अलग जगहों पर खुद को अधिकारी बताकर लोगों को ठगता रहा है।

गांव वालों ने भी दिए धोखाधड़ी के सबूत

जब पीड़ित परिवार आरोपी के गांव पहुंचा, तो स्थानीय लोगों ने भी उसके फर्जीवाड़े की पुष्टि की। ग्रामीणों ने बताया कि प्रीतम अक्सर अपनी पहचान बदलकर लोगों को गुमराह करता था। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है।

15 लाख रूपये लेकर की ठगी

पीड़ित परिवार ने बताया कि शादी से पहले प्रीतम ने खुद को एसडीएम बताया और दहेज न लेने की बात कही। बाद में उसने शादी के खर्च के नाम पर करीब 15 लाख रुपये ले लिए। शादी में कुल खर्च 30 लाख रुपये से ज्यादा हुआ, जिससे परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से टूट गया है।

आरोपी की तलाश जारी

गोरखपुर के कैंट थाने में पीड़ित पक्ष ने प्रीतम निषाद, उसकी बहन और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read More

Delhi Budget 2026 : पहली बार MCD को ₹11,600 करोड़ की मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन डेवलपमेंट पर फोकस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments