Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले पंजाब CM मान, शहीदी शताब्दी समागम में...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले पंजाब CM मान, शहीदी शताब्दी समागम में शामिल होने का दिया न्योता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और CM मान के बीच ये मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई. इस दौरान CM मान ने राष्ट्रपति मुर्मू को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी दिवस पर होने वाले समागम में आने का न्योता दिया है

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राष्ट्रपति जी को श्री गुरु गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम पर पंजाब में हो रहे कार्यक्रम की जानकारी दी है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दरबार साहब भी आ चुकी है और हमें यकीन है कि वो श्री आनंदपुर साहिब भी आएंगी.

इसके अलावा मुख्यमंत्री मान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भी समागम के लिए न्योता दिया जाएगा, इसके लिए फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए वक्त मांगा गया है.

बता दें कि शहीदी शताब्दी दिवस के मौके पर 2 नवंबर तक समागम होंगे, दिल्ली और पंजाब में कई जगहों पर समागम आयोजन किया जाएगा और नगर कीर्तन निकाले जाएंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments