Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर की बात,...

PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर की बात, द्विपक्षीय सम्मेलन में भारत आने का दिया न्योता

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (8 अगस्त, 2025) को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की और द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।

PIB के आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन से जुड़े नवीनतम घटनाक्रमों से अवगत कराया। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को उनके विस्तृत आकलन के लिए धन्यवाद दिया और रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में भारत के स्थायी रुख को दोहराया।

मोदी और पुतिन ने भारत-रूस साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

साथ ही, बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों और द्विपक्षीय एजेंडे में हुई प्रगति की भी समीक्षा की और दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस वर्ष के अंत में होने वाले भारत-रूस वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण भी दिया है। रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के समापन के बाद, दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

ट्रंप द्वारा टैरिफ दोगुना करने की घोषणा के बीच मोदी-पुतिन वार्ता हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यह बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बुधवार (6 अगस्त, 2025) को भारत पर टैरिफ 50 प्रतिशत दोगुना करने की घोषणा के दो दिन बाद हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के साथ व्यापार साझेदारी जारी रखने और सस्ते दामों पर लगातार कच्चा तेल आयात करने के लिए भारत पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है।

हालांकि, पिछले हफ्ते ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, लेकिन दो दिन पहले बुधवार (6 अगस्त) को ट्रंप ने अमेरिका के इस पारस्परिक टैरिफ को दोगुना कर दिया और भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments