Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsमुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, उमर अंसारी पर फर्जी दस्तावेज...

मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, उमर अंसारी पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप

धोखाधड़ी के एक मामले में आईएस 191 गैंग के सरगना और माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को रविवार देर रात लखनऊ के दारुलशफा स्थित विधायक आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि उमर अंसारी ने अपनी मां अफशा अंसारी, जिन पर 50 हजार रुपये का इनाम है, के फर्जी हस्ताक्षर करके कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। उमर अपने परिवार की जब्त संपत्ति को बचाने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा ने बताया कि माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की गई थी। इस संपत्ति को छुड़ाने के लिए उमर अंसारी ने अपनी मां अफशा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर किए थे। फर्जी हस्ताक्षर वाला हलफनामा कोर्ट में दाखिल किया गया था।

लंबे समय से फरार चल रही आफ्शा

अफ्शा लंबे समय से फरार चल रही है। कोर्ट ने उसे गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश दिए हैं। गाजीपुर पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इसी मामले में मोहम्मदाबाद थाने की पुलिस ने उमर के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर गाजीपुर लाया जा रहा है। सोमवार को पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दरअसल, मुख्तार अंसारी के परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अभी भी फरार है। बड़े बेटे अब्बास अंसारी को हाल ही में जमानत मिली थी, लेकिन कोर्ट ने मऊ से जुड़े एक मामले में उसे दो साल की सजा सुनाई थी। इसके चलते अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments