उप राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है, चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए चुनाव की तारीख का एलान कर दिया।
उप राष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव होगा, तो वहीं 21 अगस्त तक नामांकन किया जा सकेगा।
बता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली है। उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए राज्यसभा के 233 सांसद, 12 राज्यसभा के नामित सांसद और 543 लोकसभा के सांसद मतदान करेंगे।

