Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsकांग्रेस सांसद के बेटे को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया...

कांग्रेस सांसद के बेटे को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी

गुरुवार को फतेहगढ़ चूड़ियां कस्बे में एक पगड़ी केंद्र पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोलीबारी की। इस मामले को लेकर गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि उनके बेटे उदयवीर सिंह रंधावा को जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया जान से मारने की धमकी दे रहा है।

उनका कहना है कि गुरुवार को उनके एक समर्थक ने उनके बेटे से मुलाकात की थी। लगभग एक घंटे बाद उसे गोली मार दी गई। उन्होंने कहा कि वह इस समय संसद सत्र के लिए दिल्ली में हैं, लेकिन कोई गैंगस्टर उन्हें हिला नहीं सकता। CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को गैंगस्टरों का स्वर्ग बना दिया है, जहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

दो अज्ञात हमलावरों ने चलाईं गोलियां

गौरतलब है कि फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव रणसिक्के कलां निवासी परमिंदर सिंह की दुकान सरदार पगड़ी हाउस पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गोली दुकान के शीशे पर लगी, जिससे शीशा टूट गया, लेकिन किसी की जान नहीं गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विपन कुमार और फतेहगढ़ चूड़ियां थाना प्रभारी प्रभजोत सिंह मौके पर पहुंचे और दुकानदार का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पता चला है कि इस घटना से कुछ घंटे पहले सांसद रंधावा का बेटा उक्त दुकान पर आया था। उसके जाने के कुछ घंटे बाद ही अज्ञात हमलावरों ने दुकान पर गोलियां चला दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments