Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent NewsLPG सिलेंडर के दाम में कटौती, जानें कितने रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर

LPG सिलेंडर के दाम में कटौती, जानें कितने रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने 1 अगस्त से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती की गई है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसाय करने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर अभी भी 853 रुपये में उपलब्ध है।

देश के विभिन्न शहरों में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की नई दरें

दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 1,631.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1,665 रुपये थी। यानी राजधानी में 34 रुपये की कमी आई है।

मुंबई की बात करें तो यहां कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 1,582.50 रुपये हो गई है, जबकि जुलाई में यह 1,616 रुपये थी। यानी यहां 33.50 रुपये की राहत मिली है। घरेलू सिलेंडर की कीमत 852.50 रुपये पर बरकरार है।

कोलकाता में अब कमर्शियल LPG सिलेंडर 1,734 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1,769 रुपये में मिलता था। यानी यहाँ 35 रुपये की कटौती हुई है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यहाँ सिलेंडर अभी भी 879 रुपये में उपलब्ध है।

चेन्नई में भी 1 अगस्त से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1,790 रुपये हो गई है, जबकि जुलाई में यह 1,823.50 रुपये थी। यहाँ भी 33.50 रुपये की राहत मिली है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर का दाम 868.50 रुपये है।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार भी राहत नहीं मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें अप्रैल 2025 से स्थिर हैं, जब इनकी कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। फिलहाल, यह दिल्ली में 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में उपलब्ध है।

व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी के कारण रेस्टोरेंट और ढाबों में इस्तेमाल होने वाली गैस थोड़ी सस्ती हुई है, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि खाने-पीने की चीजों की कीमतों में भी कुछ राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments