Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent NewsSawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि है आज

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि है आज

सावन शिवरात्रि आज यानि 23 जुलाई को मनाई जा रही है। सावन माह में पड़ने वाली शिवरात्रि को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन माह की शिवरात्रि को पूजा-पाठ के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजन और व्रत का विधान है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से भगवान शिव का पूजन और व्रत करने से मनोकामना पूरी होती है।

सावन शिवरात्रि के दिन व्रत का ये महत्व

सावन शिवरात्रि के दिन व्रत का खास महत्व होता है। इस दिन लोग अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए व्रत रखते हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। सावन शिवरात्रि के दिन उन लोगों को इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए जो सुबह शिव जी पर जल चढ़ाना चाहते हैं, उन्हें ब्रह्म मुहूर्त में पूजन करना चाहिए। लेकिन, शिवरात्रि पर निशिता मुहूर्त में जलाभिषेक करना श्रेष्ठ माना जाता है।

सावन शिवरात्रि के दिन शिव भक्त कई फल और फूल अर्पित कर भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं। लेकिन शिवलिंग पर कुछ फलों और फूलों को अर्पित करने की मनाही है। क्या आप जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए बताते हैं…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments