Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsLudhiana West Bypoll: लुधियाना पश्चिम सीट पर विधानसभा का उपचुनाव, 175469...

Ludhiana West Bypoll: लुधियाना पश्चिम सीट पर विधानसभा का उपचुनाव, 175469 वोटर्स तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य

पिछले पांच महीने से खाली पड़ी लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान वीरवार को सुबह सात बजे शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक रहे गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद हो रहा यह उपचुनाव कई दलों के लिए महत्वपूर्ण है।
इसमें 1,75,469 मतदाता अपना विधायक चुनेंगे। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के लिए यह उपचुनाव वर्चस्व की लड़ाई के समान है। वहीं इसके परिणाम कई राजनीतिक समीकरण भी बदलेंगे। माना जा रहा है कि उपचुनाव के परिणाम सभी राजनीतिक दलों के लिए 2027 विधानसभा चुनाव की राह भी तय करेंगे। AAP प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने किया मतदान. कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने किया मतदान. BJP उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने डाला वोट. लोगों से की ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील. उपचुनाव में शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments