Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअज्ञात शव वाली शिवानी दाह संस्कार के बाद जिंदा लौटी, पुलिस के...

अज्ञात शव वाली शिवानी दाह संस्कार के बाद जिंदा लौटी, पुलिस के उड़े होश

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आठ दिन पहले अज्ञात शव की शिवानी के रूप में शिनाख्त के बाद उसका अंतिम संस्कार कर परिजन अभी गम के माहौल में डूबे थे कि आज शिवानी को पुलिस जिंदा देख हैरान रह गई है। सूचना पाते ही परिजन थाने पहुंचे और शिवानी को अपनी बेटी के रूप में देख खुशी से उनकी आंखे भर आई है। पुलिस ने अब उस अज्ञात शव को लेकर एक बार फिर से जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि बीती सात जून को हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के वीरा गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन के पुल के नीचे पानी में एक युवती का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवाया था। पुलिस दिन भर शव की शिनाख्त कराने में हाथपांव मारती रही लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। अगले दिन मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहुंनी गांव निवासी मलखान प्रजापति ने अज्ञात शव की शिनाख्त अपनी बेटी शिवानी के रूप में की थी। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों ने भी शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।

मलखान प्रजापति ने इस मामले में बिहुंनी गांव के रहने वाले महेशऔर उसके पुत्र मनोज के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले को लेकर आरोपी पिता और पुत्र की तलाश में जुटी थी तभी आज सोमवार को इस घटना में नया मोड़ आ गया है। जरिया थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि बिंहुनी गांव निवासी शिवानी को आज गोहांड कस्बे के तिराहा से हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में इसने अपने परिजनों के नाम बताए। बताया कि मलखान को थाने में तत्काल बुलवाया गया। उसने अपनी बेटी शिवानी को देख खुशी से उछल पड़ा है। शिवानी ने पुलिस के सामने कहा कि परिजनों की नाराजगी के कारण वह घर से चली गई थी।

आखिर वह युवती कौन थी जिसका शिवानी के परिजनों ने किया था दाह संस्कार

मलखान ने अज्ञात शव की शिनाख्त अपनी बेटी शिवानी के रूप में करने के बाद दाह संस्कार कर दिया था लेकिन वहीं शिवानी आज परिजनों को जिंदा मिल गई है। अब सवाल यही उठता है कि आखिर किसी युवती का शव था जिसका दाह संस्कार शिवानी के परिजनों ने किया था। थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि मलखान ने अज्ञात शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की थी। उसने इस घटना में अपने गांव के ही पिता और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अब वहीं शिवानी आज जीवित हालत में मिल गई है। बताया कि अब फिर से इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments