Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकांग्रेस का पुराना इतिहास है, यह आपस में लड़ते हैं और जनता...

कांग्रेस का पुराना इतिहास है, यह आपस में लड़ते हैं और जनता को बरगलाते हैं- MLA सुनील सांगवान

चरखी दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला के हरियाणा में विधायक व मंत्रियों की नहीं चलने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर विधायक व मंत्रियों की नहीं चलती तो धरातल पर विकास कैसे आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने विकास करवाया और हर व्यक्ति पर योजनाएं पहुंचाई तो तीसरी बार हरियाणा में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर रिकार्ड बनाया। आज पूरे हरियाणा में विकास के नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस की गुटबाजी सड़कों पर आ गई है, संगठन तक नहीं बना पाई और ना ही बनेगा।

विधायक सुनील सांगवान ने सोमवार को दादरी के मातृ-शिशु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन व सिविल अस्पताल में जिला स्तरीय ब्लड बैंक का शुभारंभ किया। उन्होंने आगे काह कि दादरी के लोगों की वर्षों पुरानी अल्ट्रासाउंड व ब्लड बैंक की मांग को प्रदेश सरकार के माध्यम से पूरा कर दिया है।

विधायक सुनील सांगवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जननायक जनता पार्टी का वजूद हरियाणा की जनता ने तय किया है और जनता ही किसी पार्टी बारे फैसला लेती है। अब साबित हो गया कि हरियाणा में लोग भाजपा को पसंद करते हैं और धरातल पर सही मायनों में विकास हो रहा है।

साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी का पुराना इतिहास है, ये आपस में लड़ते हैं और जनता को बरगलाते हैं। कहा कि कांग्रेस का हरियाणा में संगठन ही नहीं बनेगा क्योंकि कांग्रेस की आपस में ही लड़ाई सड़कों पर आ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments