Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा के 15 जिलों में गर्मी का यलो अलर्ट, मौसम विभाग ने...

हरियाणा के 15 जिलों में गर्मी का यलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ ही शनिवार से ही प्रदेश में लू चल सकती है। इसको लेकर मौसम विज्ञानियों ने यलो अलर्ट जारी किया है। रोहतक का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री है, वहीं हिसार, फरीदाबाद और नारनौल का तापमान 37 डिग्री को पार कर गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण गुरुवार को हिसार व आसपास के जिलों में धूल भरी आंधी चली। तेज हवाओं के कारण एक पेड़ भी टूटकर गिर गया। अब मौसम विज्ञानियों ने तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
इस दिन से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 9 अप्रैल तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।
इस दौरान उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे खासकर दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन 9 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभव है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments