Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsकांग्रेस के शाही परिवार ने राष्ट्रपति का किया अपमान - PM मोदी

कांग्रेस के शाही परिवार ने राष्ट्रपति का किया अपमान – PM मोदी

PM मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के द्वारका में चुनावी रैली की। इसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर भी निशाना साधा। PM मोदी ने कहा, राजपरिवार की एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया। एक अन्य सदस्य तो एक कदम और आगे बढ़ गईं। उन्होंने राष्ट्रपति को बेचारी कहा, उन्हें चीज कहा, कहा कि वह थक गई हैं।

यह देश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है। पीएम मोदी ने कहा, आज देश ने फिर कांग्रेस के राजपरिवार का अहंकार देखा है। आज हमारी आदरणीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के विजन के बारे में बताया। हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत अच्छा भाषण दिया। लेकिन, कांग्रेस के राजपरिवार ने उनका अपमान करना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस और AAP दोनों अहंकार की पराकाष्ठा के प्रतीक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कांग्रेस और आप दोनों ही अहंकार की पराकाष्ठा के प्रतीक हैं। आप के ये लोग खुद को दिल्ली का मालिक कहते हैं। वहीं कांग्रेस के लोग खुद को देश का मालिक समझते हैं। चुनावी रैली में PM मोदी ने दिल्ली के तमाम मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments