Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा में फिर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जताई संभावना

हरियाणा में फिर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जताई संभावना

चंद्रशेखर धरणी : पिछले कईं दिनों से मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। फरवरी माह के पहले सप्ताह से में ही दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। इसके चलते 31 जनवरी की रात से वर्षा की संभावना बन रही है। इसके बाद तीन फरवरी से फिर से वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने इस वर्षा का फसलों को फायदा बताया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में उछाल होने के साथ तेज धूप खिलने से बढ़े तापमान में कमी आने की उम्मीद है।

किसानों को बारिश का इंतजार

तापमान बढ़ने की वजह से गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। गर्मी होने की वजह से गेहूं का दाना छोटा होने लगा है। किसानों के मुताबिक अगर यही हाल रहा तो गेहूं की पैदावार कम होगी, जिससे उनको काफी नुकसान होगा। किसानों के मुताबिक ठंड जितनी ज्यादा होगी, गेहूं की फसल उनती ही अच्छी होगी। अगर गर्मी का असर ज्यादा हुआ, तो गेहूं की फसल समय से पहले पक जाएगी और दाना भी छोटा होगा।

आने वाले समय में दक्षिण विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके बाद दो फरवरी से दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा में बारिश की संभावना है। बारिश होने से एक तरफ मौसम सुहावना होगा, तो दूसरी तरफ तापमान में गिरावट यानी ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा होगा, जिससे किसानों को राहत की सांस मिलेगी। ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को पकने के लिए थोड़ा और टाइम मिल जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments