Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsराजनीतिक रूप से कईं बीमारियों से ग्रस्त था हरियाणा, PM मोदी के...

राजनीतिक रूप से कईं बीमारियों से ग्रस्त था हरियाणा, PM मोदी के नेतृत्व में क्षेत्रवाद को किया समाप्त- सैनी

चंद्रशेखर धरणी: तीसरी बार बनी हरियाणा सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जहां अपनी सरकार के कार्यों को गिनवाया। वहीं, उन्होंने विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा राजनीतिक रूप से कईं बीमारियों से ग्रस्त था।

2014 के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इसे नॉन स्टॉप आगे बढ़ाने का कार्य किया। पहले परिवारवाद और क्षेत्रवाद की बीमारी थी। विकास के कार्यों में भी भेदभाव होता था। युवाओं में अविश्वास था। पहले नौकरी पढ़ने से नहीं बल्कि विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री के चक्कर काटने से मिलती थी। भारतीय जनता पार्टी की तीसरे टर्म की सरकार ने उन बातों का मजबूती से बदलाव करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धीरे-धीरे क्षेत्रवाद को समाप्त किया है। अब सबका साथ और सबका विकास की तर्ज पर कार्य किए जाते हैं।

नायब सैनी ने कहा कि पहले कांग्रेस और अन्य दल युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ करते थे। कांग्रेस के शासन में गरीब का बच्चा नौकरी के बारे में सोच भी नहीं सकता था। वह केवल वोट तक ही सीमित था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार में अब युवाओं को नौकरी योग्यता के आधार पर मिल रही है। पिछले 10 सालों में एक लाख 75 हजार युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची नकरी दी है।

“इन फसलों पर देते हैं एमएसपी”

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदे जाने पर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवाल और 24 फसलों के नामों का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष के नेता कभी स्वामी नाथन आयोग के चेयरमैन भी रहे हैं। वह फसलों का नाम पूछते हैं, जब उन्हें फसलों की जानकारी ही नहीं तो वह किसान का भला कैसे करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार हरियाणा में धान, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, तूर, मूंगफली, उड़द, मूंग, सूरजमुखी, तिल, काला तिल, गेहूं, जौ, सोयाबिन, कपास, गेहूं चना, मसूर, रेत सीड, सरसो, तोरिया, कोपरा, जूट और छिलका रहित नारियल की फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है।

“घर में हुड्डा भी करते हैं प्रशंसा”

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पहले की सरकार में क्षेत्रवाद, भेदभाव और परिवारवाद था, जिससे विपक्ष के नेता भी हतोत्साहित थे, लेकिन अब उनकी सरकार लगातार बिना किसी भेदभाव के विकास के कार्य कर रही है। इसके लिए घर में बैठकर भूपेंद्र हुड्डा भी सरकार की प्रशंसा करते हैं। आज प्रदेश के गरीब व्यक्ति का विश्वास जगा है। इसीलिए जनता ने नॉन स्टॉप तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है।

“चिट्ठी आने में लगती है देर”

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष भी काम को लेकर सरकार की प्रशंसा में लगा है। नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं होने पर नायब सैनी ने कहा कि 100 दिन में वह अपने नेता का फैसला नहीं कर पाए। कहते हैं कि इस बारे में चिट्ठी आएगी और आजकल चिट्ठी ने में देर लगती है।

“समय पर लागू करेंगे यूसीसी”

उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वहां की सरकार को बधाई देते हुए कहा कि यूसीसी को लेकर पूरा देश गंभीर है। देशभर के बुद्धिजीवी इस पर चर्चा कर रहे हैं। समय आने पर हरियाणा में भी इसे लागू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments