HomeBreaking Newsलखनऊ के पुरनिया अग्निकांड में 15 लोगों की मौत, PM मोदी ने...

लखनऊ के पुरनिया अग्निकांड में 15 लोगों की मौत, PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये मुआवजा देने का किया ऐलान

राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग की इस भयावह घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की हुई है। मृतकों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

15 लोगों की हुई मौत 

लोगों के अनुसार, इमारत में अचानक आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में धुआं और लपटें पूरी बिल्डिंग में फैल गईं। आग लगते ही अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और हर कोई बाहर निकलने की कोशिश में जुट गया। इस भीषण आग की चपेट में आकर 15 लोगों की मौत हो गई। शुरुआत में यह जानकारी सामने आई थी कि इमारत में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी चलाई जा रही थी, लेकिन बाद में पुलिस अधिकारियों ने इसे खारिज कर दिया।

PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुखद घटना पर शोक जताते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घयलों को 50 हजार रूपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

CM योगी ने मांगी रिपोर्ट

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज और घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर पूरी जानकारी साझा करने को कहा है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ली जानकारी

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और राहत कार्यों की निगरानी की। प्रशासन का कहना है कि शुरुआती सूचना में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका थी, लेकिन बचाव अभियान पूरा होने के बाद स्थिति नियंत्रण में है।

Read More

हरियाणा के सुल्तानपुर में टेक्नोलॉजी का कमाल, AI-ड्रोन तकनीक से पक्षियों का डिजिटल रिकॉर्ड होगा तैयार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments