दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नरेला इलाके मे मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने हाल ही में रोहतक में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। सूत्रों के मुताबिक दोनों शूटर हिमांशु भाऊ गैंग से के हैं, जिन्होंने गैंगवार में वारदात को अंजाम दिया था। स्पेशल सेल नॉर्दर्न रेंज को इन बदमाशों के दिल्ली में होने की सूचना मिली जिसके बाद एक ट्रैप नरेला इलाके में लगाया गया। देर रात बदमाशों के वहां आते ही उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया। लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दोनों बदमाशों को काबू कर लिया। दोनों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए ।
नरेला इलाके में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली मेट्रो ने कंटेंट क्रिएटर्स को ट्रेन की खिड़कियों पर रील्स शूट करने के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
on दिल्ली मेट्रो ने कंटेंट क्रिएटर्स को ट्रेन की खिड़कियों पर रील्स शूट करने के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
on शिक्षक दिवस के मौके पर आज मोहाली में कार्यक्रम, 75 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, CM मान करेंगे सम्मानित
on अमेरिका में 6 लाख डॉलर की SNAP धोखाधड़ी का आरोप, जालंधर पुलिस ने भारत में छिपे मनजीत बेदी को पकड़ा

