HomeBreaking Newsयोगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, भूपेंद्र चौधरी-मनोज पांडेय समेत 6 नए नेताओं...

योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, भूपेंद्र चौधरी-मनोज पांडेय समेत 6 नए नेताओं की एंट्री

उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से जिस मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चल रही थी आखिरकार उस पर मुहर लग गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट(Yogi Cabinet) में 6 नए चेहरों को शामिल किया गया है जबकि दो मंत्रियों को प्रमोशन देकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

6 नए नेताओं ने ली शपथ

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, सुरेंद्र दिलेर और कैलाश राजपूत ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर को स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है। इस विस्तार को आगामी चुनावी रणनीति और सामाजिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

चर्चित चेहरा बने मनोज पांडेय

इस विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा मनोज पांडेय के नाम की रही। रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय पहले समाजवादी पार्टी में रह चुके हैं और पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री भी थे। राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सपा से दूरी बनाकर भाजपा का साथ दिया था। अब उन्हें कैबिनेट में जगह देकर भाजपा ने अपने पुराने राजनीतिक संकेत को और मजबूत किया है।

शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल के आधिकारिक आवास जन भवन पहुंचे, जहां मंत्रिमंडल विस्तार की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विस्तार केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि 2027 के चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखकर किया गया अहम कदम है।

यह भी पढ़ें : भगवंत मान सरकार की ऐतिहासिक पहल, पंजाब के 40 लाख गरीब-दलित-पिछड़े वर्ग के परिवारों…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments