फ्री प्रेस जर्नल की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इस पावर कपल ने ग्लैमर और लगातार रहने वाली लाइमलाइट से दूर हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में बसने का बड़ा फैसला किया है। अब हिमाचल प्रदेश ही उनका स्थायी आशियाना होगा। हालांकि, फिल्मों और अपने व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स से जुड़े काम के सिलसिले में दोनों का मुंबई आना-जाना लगातार जारी रहेगा, लेकिन उनका मुख्य ठिकाना शांत पहाड़ों के बीच ही रहेगा।
शांत जीवन शैली के लिए लिया फैसला
अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर और प्राइवेट रखने वाले यामी और आदित्य ने सुकून भरे माहौल के लिए यह कदम उठाया है। यामी गौतम के लिए हिमाचल प्रदेश सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि उनकी जड़ें और बचपन की तमाम यादें इसी राज्य से गहराई से जुड़ी हुई हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी व्यस्त दिनचर्या से ब्रेक लेकर एक साधारण और शांत जीवनशैली अपनाने का विकल्प चुना है।
मंडी में खरीदा था 100 साल पुराना हेरिटेज होम
हिमाचल प्रदेश से अपने लगाव के चलते यामी गौतम ने शादी से पहले ही वहां एक खास संपत्ति खरीदी थी। उन्होंने मंडी जिले के गोहर इलाके में 25 एकड़ के विशाल भूखंड पर बना 100 साल पुराना एक पारंपरिक हेरिटेज घर अपने नाम किया था। यह पुश्तैनी घर न केवल उनके परिवार के दिल के बेहद करीब है, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता से घिरे होने के कारण यह एक आदर्श आशियाना भी है।
इसी खास जगह पर रचाई थी शादी
इस जगह का यामी और आदित्य की जिंदगी में एक बेहद भावुक और खास महत्व है। साल 2021 में दोनों ने किसी भव्य विवाह समारोह के बजाय मंडी स्थित इसी खूबसूरत हेरिटेज घर में बेहद सादगीपूर्ण तरीके से शादी की थी। शादी के बाद से ही इस आशियाने का महत्व उनकी जिंदगी में और अधिक बढ़ गया था, जिसे अब उन्होंने अपना पक्का घर बना लिया है।
READ MORE: पेट्रोल-डीजल का झंझट खत्म! सड़कों पर दौड़ने आई थार इलेक्ट्रिक, टेस्टिंग में दिखे दमदार फीचर्स

