HomeBreaking Newsदेशभर में मानसून का कहर, केरल में लैंडस्लाइड ने ली 3 लोगों...

देशभर में मानसून का कहर, केरल में लैंडस्लाइड ने ली 3 लोगों की जान, 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। गुजरात में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सबसे ज्यादा बारिश सूरत में दर्ज की गई, जहां 24 घंटे के भीतर 24 इंच पानी बरसा। इसके अलावा राज्य के 12 अन्य इलाकों में 10 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। IMD ने शनिवार को गुजरात के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

केरल में लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत

केरल में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। इडुक्की और कोट्टायम जिलों में अलग-अलग लैंडस्लाइड की घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालात को देखते हुए राज्य के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और बिहार समेत 12 राज्यों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

कई राज्यों से सामने आए अपडेट

दक्षिण कन्नड़ में ऑरेंज अलर्ट के चलते स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश के कारण एहतियातन श्री केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। गुजरात के नवसारी में भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है और प्रशासन पूर्णा नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

असम में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा बढ़ा

असम में बाढ़ का संकट अभी भी बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में दो और लोगों की मौत के बाद राज्य में बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं।

यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश की स्थिति

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा, घाघरा-सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। राजस्थान में बारिश का दौर कुछ धीमा हुआ है, लेकिन जालोर और सिरोही में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 18 जिलों में यलो अलर्ट लागू है। मध्य प्रदेश में जुलाई के दौरान दो लंबे ब्रेक के बावजूद बारिश का कोटा पूरा हो गया, हालांकि जून में कम बारिश होने के कारण राज्य में कुल बारिश सामान्य से 13% कम रही। इसी वजह से 55 में से 42 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।

बिहार, उत्तराखंड और हरियाणा का मौसम

बिहार में मानसून एक्टिव बना हुआ है और अधिकांश जिलों में हल्की से तेज बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत समेत छह जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं हरियाणा में जुलाई के दौरान 109.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 149.1 मिमी रहता है।

अगले 2 दिनों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

2 अगस्त को सिक्किम और हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल के जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। गैंगेटिक पश्चिम बंगाल के 15 जिलों, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ, तमिलनाडु और पुडुचेरी को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 3 अगस्त को सिक्किम और हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसके अलावा कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Read More:

JAAC पर बैन और गोलीबारी पर फंसे शहबाज, PoK में खून-खराबे पर भड़के 50 ब्रिटिश सांसद, विदेश सचिव को लिखी चिट्ठी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments