HomeBreaking Newsवाराणसी एयर शो का आज होगा भव्य समापन, PM मोदी और रक्षामंत्री...

वाराणसी एयर शो का आज होगा भव्य समापन, PM मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह देखेंगे वायुसेना का शौर्य, नमो घाट पर होगा खास नजारा

Varanasi Air Show: वाराणसी में चल रहे वायुसेना के एयर शो का रविवार को भव्य समापन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी पहुंचकर नमो घाट पर गंगा के ऊपर होने वाले हवाई प्रदर्शन के साक्षी बनेंगे। उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ समेत कई मंत्री मौजूद रहेंगे।

दोपहर 1 बजे नमो घाट पहुंचेंगे PM मोदी

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में करीब एक बजे नमो घाट पहुंचेंगे। यहां चेतक हेलीकॉप्टर से प्रधानमंत्री पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके बाद करीब ढाई बजे वह पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वहां से उनकी भुवनेश्वर के लिए उड़ान प्रस्तावित है।

मिर्जामुराद में नई इकाई का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री का काशी दौरा सुबह करीब 10:30 बजे शुरू होगा। वह बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मिर्जामुराद के खोचवां में अरविंद कपड़ा मिल्स की नई इकाई का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह नमो घाट पहुंचकर एयर शो में शामिल होंगे। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के मुताबिक, इन कार्यक्रमों के बाद दोपहर करीब दो बजे प्रधानमंत्री पुलिस लाइन लौटेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे।

करीब 5 घंटे काशी में रहेंगे PM 

प्रधानमंत्री का वाराणसी में लगभग पांच घंटे का प्रवास रहेगा। उनके आगमन को लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर नमो घाट तक प्रमुख चौराहों, पार्कों और सड़कों को सजाया गया है। मार्ग में सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से जुड़े होर्डिंग-बैनर लगाए गए हैं।

जेन-जी करेगी PM मोदी की अगवानी

भाजपा की योजना के अनुसार पुलिस लाइन में जेन-जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेगी। इसके बाद पुलिस लाइन से नमो घाट तक 12 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच पुष्पवर्षा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने शनिवार को गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों से जेन-जी को भी स्वागत कार्यक्रम में शामिल करने को कहा।

चार स्थानों पर भी होगा स्वागत

जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने बताया कि जिला संगठन की ओर से चार जगहों पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। इनमें रेलवे पुल से पहले, नमो घाट जाने वाली ढलान, मोड़ और नमो घाट स्थित सीएनजी स्टेशन के सामने का स्थान शामिल है। बैठक में एमएलसी अश्विनी त्यागी भी मौजूद रहे। काशी क्षेत्र के प्रभारी रमेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने भी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

PM मोदी ने साझा कीं एयर शो की तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वाराणसी एयर शो से जुड़ी सात तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने लिखा था, ‘उलटी गिनती शुरू हो गई है। कल वाराणसी में गंगा के ऊपर पंखों का रोमांच।’ इससे एयर शो को लेकर लोगों में उत्साह और बढ़ गया।

नमो घाट पर कई मंत्री रहेंगे मौजूद

नमो घाट पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड और ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत भी मौजूद रहेंगे।

Read More:

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल ने फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दी चुनौती

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments