HomeBreaking Newsनोएडा आ रहे स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति, यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 घंटे इन...

नोएडा आ रहे स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति, यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 घंटे इन गाड़ियों की नो एंट्री

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति(Swiss President) के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर दौरे को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंगलवार, 6 अक्टूबर को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक इन दोनों एक्सप्रेसवे पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से आगे भेजा जाएगा।

इन वाहनों पर नहीं लागू होगा प्रतिबंध

रूट डायवर्जन के दौरान जरूरत पड़ने पर कुछ वाहनों को एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से भी निकाला जा सकता है। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं को इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे जरूरी वाहन सामान्य रूप से आवाजाही कर सकेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले वैकल्पिक रास्ते की जानकारी जरूर हासिल कर लें। यातायात से जुड़ी किसी परेशानी की स्थिति में नोएडा ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।

ट्रक चालकों के लिए वैकल्पिक रूट

जेवर-टप्पल की तरफ से आने वाले मालवाहक वाहनों को आवश्यकता के अनुसार टप्पल की दिशा में डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, खुर्जा की तरफ से जेवर आने वाले व्यावसायिक वाहनों को खुर्जा से ही दूसरे रास्ते पर भेजा जाएगा।

सिकंदराबाद और ककोड़ की ओर से जेवर की तरफ आने वाले मालवाहक वाहनों को चचूला नहर से खेरली नहर की दिशा में भेजने की व्यवस्था की गई है। आगरा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है राष्ट्रपति का दौरा?

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति जेवर एयरपोर्ट के आधुनिक टर्मिनल, कार्गो और बिजनेस सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी और कारोबारी प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

जेवर एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ान सेवाएं जून 2026 में शुरू हो चुकी हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें दिसंबर से शुरू करने की तैयारी है। ऐसे में यह दौरा एयरपोर्ट के साथ भारत और स्विट्जरलैंड के कारोबारी रिश्तों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : ‘मोबाइल से माइक्रोचिप तक पहुंचा यूपी’, CM योगी ने गिनाईं 2017 के बाद…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments