Surya Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 28 मई को एक युवक सूर्या की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। तभी से पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। अब इस केस ने एक नया मोड़ ले लिया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है जिसके बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में कुछ युवक सूर्या को घेरकर उस पर लगातार हमला करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी है।
इलाज के दौरान हुई मौत
जानकारी के अनुसार, 28 मई की शाम सूर्या पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है, जबकि क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
क्या हो सकती है वजह?
दरअसल, 28 मई की दोपहर को सूर्य अपने दोस्त आयुष के साथ किसी काम से बाहर जा रहा था। इसी दौरान, रास्ते में उसकी मुलाकात असद नाम के एक मुस्लिम युवक से हुई। बताया जाता है कि उन दोनों के बीच पहले से ही कोई विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी आपसी रंजिश के चलते असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर सूर्य पर चाकू से हमला कर दिया।
विवाद सुलझाने के बहाने बुलाने का आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि सूर्या को कुछ परिचित युवकों ने बातचीत और विवाद खत्म करने के नाम पर बुलाया था। परिवार का कहना है कि जैसे ही वह तय स्थान पर पहुंचा, वहां मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने घटना को सोची-समझी साजिश बताया है।
घटना का वीडियो आया सामने
सामने आए CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक गली में सूर्या को पकड़कर उस पर हमला कर रहे हैं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के समय आसपास मौजूद लोग भय के कारण हस्तक्षेप नहीं कर सके। घायल सूर्या घटनास्थल पर गंभीर हालत में पड़ा रहा, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
गाजियाबाद।
बकरी ईद के दिन हिंदू युवक को मुस्लिम युवकों ने ये कहते हुए चाकुओं से गोदा की कभी बकरा हलाल होते हुए देखा है।
युवक सूर्या की हुई मौत।
ईद के दिन नफ़रती अंदाज़ में की हिंदू युवक की हत्या।
CCTV भी आया सामने।
खोडा थाना क्षेत्र का मामला। pic.twitter.com/lTsTnRg1DP
— Shakti Singh/शक्ति सिंह (@singhshakti1982) May 30, 2026
पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला
परिवार का दावा है कि कुछ दिन पहले कॉलोनी में सूर्या का कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि उसी विवाद के चलते उसे निशाना बनाया गया। परिजनों ने मामले में कई लोगों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस ने तेज की जांच
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन
सूर्या की मौत के बाद परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिजनों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read More:

