HomeBreaking Newsदर्द में भी नहीं रुकी सोनू निगम की आवाज, सर्जरी के दौरान...

दर्द में भी नहीं रुकी सोनू निगम की आवाज, सर्जरी के दौरान अस्पताल से वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम(Sonu Nigam) ने एक बार फिर दिखा दिया कि संगीत उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिंदगी का अहम हिस्सा है। हाल ही में उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो साझा किया जिसमें वे सर्जरी के दौरान भी गाना गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस भावुक होने के साथ-साथ उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो में सोनू निगम अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में बेड पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। मेडिकल टीम उनकी सर्जरी कर रही है और इसी दौरान सोनू मोहम्मद रफी के मशहूर गीत ‘सुहानी रात ढल चुकी’ को अपनी आवाज दे रहे हैं। यह गाना 1949 में आई फिल्म ‘दुलारी’ का है। सोनू निगम लंबे समय से मोहम्मद रफी को अपना आदर्श मानते रहे हैं इसलिए इस मुश्किल समय में भी उनका रफी साहब का गीत गाना खास बन गया।

डॉक्टर और उनकी टीम को किया वीडियो डेडिकेट

सोनू ने यह खास वीडियो अपनी सर्जरी करने वाले डॉक्टर डॉ. निलेश सतभाई और उनकी मेडिकल टीम को डेडिकेट किया। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि दर्द के बीच भी संगीत का आनंद लिया जा सकता है। उनके इस अंदाज ने फैंस का दिल छू लिया। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Sonu Nigam

किस बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू?

सोनू निगम ने इससे पहले बताया था कि वे नस दबने यानी पिंच्ड नर्व की समस्या से परेशान थे। उन्होंने उपचार के दौरान MRI और CT स्कैन जैसी जांचों का भी जिक्र किया था। हालांकि, उनकी हालिया सर्जरी किस वजह से हुई इसकी जानकारी उन्होंने सार्वजनिक नहीं की है। इसलिए इसे गर्दन की सर्जरी बताना फिलहाल सिर्फ अनुमान होगा।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ पर महात्मा गांधी और स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments