भगवान शिव को समर्पित सावन(Sawan 2026) मास को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है। यह वह समय होता है जब भक्त पूरी श्रद्धा के साथ शिव पूजा, जलाभिषेक, व्रत और कांवड़ यात्रा में भाग लेना पसंग करते हैं। मान्यता के मुताबिक माना जाता है कि इस महीने में की गई आराधना विशेष फल देती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में सावन माह का शुभारंभ 30 जुलाई से होगा और यह पवित्र महीना 28 अगस्त को समाप्त होगा। इस दौरान देशभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी। चातुर्मास के अंतर्गत आने वाला यह दूसरा महीना धार्मिक रूप से बेहद जरूरी माना जाता है जिसमें विशेष पूजा-अनुष्ठान और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।
ये हैं सावन सोमवार 2026 की तिथियां
सावन माह में आने वाले सोमवार को विशेष रूप से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस वर्ष सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे, जिनका महत्व व्रत और पूजा की दृष्टि से और भी बढ़ जाता है –
-
पहला सावन सोमवार – 3 अगस्त 2026
-
दूसरा सावन सोमवार – 10 अगस्त 2026े
-
तीसरा सावन सोमवार – 17 अगस्त 2026
-
चौथा सावन सोमवार – 24 अगस्त 2026

